Breaking newsLatest Newsइटावाइटावाउत्तरप्रदेशकानपुरकौशांबीप्रयागराजलखनऊहोम

फतेहपुर में सनसनीखेज मामला: करोड़ों की पैतृक जमीन और फाइनेंस कार पर अवैध कब्जा, शातिर प्रियंका और उसके चौथे कथित पति राज तिवारी का बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब

Oplus_16908288

राजन सिंह चौहान ” editor in chief “

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर और थरियाव क्षेत्र में करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति व जमीन पर अवैध कब्जा करने, वारिसों को प्रताड़ित करने और जानलेवा हमला करने का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। इस पूरे आपराधिक षड्यंत्र के केंद्र में आई शातिर महिला प्रियंका के पास अलग-अलग पतों वाले दो-दो आधार कार्ड होने का बड़ा खुलासा तो हुआ ही है, साथ ही उसके चौथे तथाकथित पति और अन्य संबंधों के खुलासे ने सनसनी फैला दी है।  

मृतक भाई की फाइनेंस कार पर चौथे कथित पति राज तिवारी का अवैध कब्जा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे भाई स्वर्गीय सोमदत्त के नाम से फाइनेंस की गई स्विफ्ट डिजायर कार (Desire VXI) को हड़पकर प्रियंका के चौथे तथाकथित पति राज तिवारी (निवासी- तिलोचनपुर, खागा, फतेहपुर) ने अपने कब्जे में ले रखा है। वर्तमान में यही राज तिवारी, जो प्रयागराज में किसी भांग के ठेके पर कार्यरत है, उस गाड़ी का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहा है। मृतक भाई की गाड़ी पर इस प्रकार जबरन कब्जा किया जाना एक गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।  

करोड़ों की पैतृक जमीन पर गंदी नजर और मां पर गंभीर आरोप

पीड़ित प्रेमदत्त पुत्र स्वर्गीय वासुदेव द्वारा पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में खुलासा हुआ है कि शातिर प्रियंका और उसके चौथे कथित पति राज तिवारी की नजर छोटे भाई सोमदत्त, मां देवरती और बड़े भाई के नाम पर दर्ज करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन पर है।  

मां पर आरोप:

 देवरती 

पीड़ित का आरोप है कि उनकी मां देवरती देवी (पत्नी स्व. वासुदेव) की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें गांव के ही शेरा उर्फ नानकाई के साथ रखा गया, और विरोध करने पर प्रताड़ना देकर पिता व भाई की जान ले ली गई।   

प्रियंका के कई रिश्ते:

प्रियंका ने पहले पति को छोड़कर क्रमशः निरंजन (अंजनी भैरवा, खागा), पिंटू शुक्ला (ऐहार, लालगंज, रायबरेली) और अब राज तिवारी (विलोचनपुर/तिलोचनपुर, खागा) के साथ संबंध बनाए। इसी राज तिवारी के पते से उसने फर्जी तरीके से दो-दो आधार कार्ड भी तैयार करवा रखे हैं।  

जानलेवा हमला और अपहरण का प्रयास

पीड़ित का आरोप है कि संपत्ति हथियाने के लिए ही दीवानी न्यायालय में मुकदमेबाजी की जा रही है। बीती 26 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे जब प्रार्थी घर से बाहर निकला, तो शेरा उर्फ नानकाई और अन्य तीन गुंडों ने घात लगाकर उसके अपहरण और हत्या का असफल प्रयास किया, जिसमें पीड़ित ने घर के अंदर छिपकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। इसके अलावा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के अवैध हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं।  

प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

करोड़ों की जमीन हड़पने, फाइनेंस गाड़ी कब्जाने, फर्जी आधार कार्ड बनवाने और जानलेवा हमला करने के इस सनसनीखेज मामले में पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन व पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि राज तिवारी, प्रियंका, देवरती, शेरा उर्फ नानकाई और उनके पूरे सिंडिकेट की गहराई से जांच कर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।देखिए वीडियो 

 

Related Articles

Back to top button