Breaking newsLatest Newsइटावाइटावाउत्तरप्रदेशकानपुरकौशांबीप्रयागराजफतेहपुरलखनऊहोम

फतेहपुर: अवैध संस्था और फर्जी डिग्री-डिप्लोमा संचालन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत दर्ज, पहले से दर्ज बड़े कई मुकदमे

फर्जी कॉलेज संचालन के आरोपों की जांच में संजय सिंह सेंगर पर शिकंजा, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला भी दर्ज

राजन सिंह चौहान ” संपादक “

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने, शांति व्यवस्था भंग करने तथा निजी विश्वविद्यालय/कॉलेज के संचालन को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई विस्तृत जांच में आरोपी संजय सिंह सेंगर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह (पुत्र स्व० युगराज सिंह, निवासी नई बस्ती खागा) और संजय सिंह सेंगर (पुत्र गुलाब सिंह, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कोतवाली, फतेहपुर) के बीच विवाद का यह पूरा प्रकरण सामने आया है।

आवेदक संजय सिंह सेंगर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल (मा० मुख्यमंत्री संदर्भ संख्या: 40017226035271) के माध्यम से यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विपक्षी अभय प्रताप सिंह द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से निजी विश्वविद्यालय/कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।

पुलिस जांच में क्या आया सामने?

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी नगर, फतेहपुर गौरव कुमार शर्मा द्वारा कराई गई जांच और मुकदमों की विवेचना से निम्नलिखित तथ्य प्रकाश में आए हैं:

मुकदमा अपराध संख्या 109/2025:

दिनांक 25.03.2025 को थाना कोतवाली में वादी अभय सिंह की तहरीर पर संजय सिंह सेंगर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 308(4), 351(2), 352 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, बयानों और साक्ष्यों के संकलन के आधार पर आरोपी संजय सिंह सेंगर के विरुद्ध यह आरोप पूरी तरह साबित पाए गए, जिसके संबंध में दिनांक 25.05.2025 को न्यायालय में आरोप-पत्र (चार्जशीट संख्या 162/2025) दाखिल किया जा चुका है।

मुकदमा अपराध संख्या 110/2025:

इसी दिन थाना कोतवाली में दर्ज एक अन्य मामले में भी पुलिस ने गहन तफ्तीश की। विवेचना के दौरान लूट के आरोप को निराधार पाते हुए संबंधित धाराओं का लोप किया गया तथा एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संजय सिंह सेंगर के विरुद्ध धारा 115(2), 351(2), 352, 356(2) BNS, 66 IT Act एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दिनांक 24.05.2025 को आरोप-पत्र (संख्या 160/2025) दाखिल किया गया।

कॉलेज संचालन और मान्यता का सच:

जांच में स्पष्ट हुआ कि आवेदक संजय सिंह सेंगर द्वारा युवराज सिंह महाविद्यालय/डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर जो आपत्ति जताई जा रही थी, वह तथ्यात्मक रूप से गलत है। विपक्षी अभय प्रताप सिंह द्वारा तहसील खागा एवं अन्य स्थानों पर नियमानुसार कॉलेज का संचालन किया जा रहा है, जिसे राजेंद्र प्रसाद एवं रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मान्यता प्राप्त है। इस संबंध में आवेदक संजय सिंह सेंगर द्वारा मा० न्यायालय फतेहपुर में निजी परिवाद संख्या 7873/2025 भी दाखिल किया गया है, जिस पर न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और पूर्व गिरफ्तारी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गत 24.03.2025 की रात्रि में संजय सिंह सेंगर द्वारा फेसबुक पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं उनके परिवार के खिलाफ अभद्र पोस्ट की गई थी। इसके कारण उनके समर्थकों और आरोपी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर थाना कोतवाली पुलिस ने 25.03.2025 को निवारक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170/135/126 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था।

फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और पुलिस प्रशासन द्वारा मामले से जुड़े सभी पक्षों को जांच आख्या से अवगत करा दिया गया है।

अवैध संस्था और फर्जी डिग्री-डिप्लोमा संचालन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत दर्ज, पहले से दर्ज बड़े कई मुकदमे

Oplus_16908288

अवैध एवं अपंजीकृत संस्था के नाम पर फर्जी तरीके से फार्मेसी और अन्य कोर्स संचालित कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सिविल कोर्ट फतेहपुर के अधिवक्ता संजय सिंह द्वारा इस संबंध में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), उत्तर प्रदेश, लखनऊ को प्रार्थना पत्र देकर एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना कराए जाने की मांग की गई है।

क्या आरोप?

शिकायतकर्ता अधिवक्ता संजय सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि:

जनपद में ‘एंग्लो संस्कृत कॉलेज’ के नाम से मेन ब्रांच, खेवतहड़ (टी.टी. रोड, फतेहपुर) में खाता संचालित है।

उक्त खाते का संचालन “एंग्लो संस्कृत कॉलेज एंड एंग्लो संस्कृत हाईस्कूल समिति” के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है।

आरोप है कि बिना मान्यता प्राप्त किए धोखेबाजी और जालसाजी से ‘ठाकुर युवराज सिंह फार्मेसी कॉलेज’ व ‘टी.वाई.एस. फार्मेसी कॉलेज’ के नाम पर छात्रों से फीस जमा कराकर बिना वैध कक्षाओं और प्रशिक्षण के फर्जी डिग्री-डिप्लोमा कोर्स कराया जा रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड अभय प्रताप सिंह और विनय सक्सेना (प्रशासनिक अधिकारी, टी.वाई.एस. फार्मेसी कॉलेज) सहित अन्य अज्ञात लोगों पर संगठित गिरोह बनाकर भारी वित्तीय गड़बड़ी और आर्थिक अपराध करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

पुलिस जांच आख्या और पहले से दर्ज मुकदमे:

इससे पहले इस प्रकरण से जुड़े मामलों में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर (फतेहपुर) द्वारा जांच आख्या प्रस्तुत की जा चुकी है, जिसके अनुसार:

मुकदमा अपराध संख्या 109/2025: दिनांक 25.03.2025 को थाना कोतवाली में वादी अभय सिंह बनाम संजय सिंह सेंगर के मामले में धारा 308(4), 351(2), 352 बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत आरोप पत्र (चार्जशीट संख्या 162/2025) दाखिल किया जा चुका है।

मुकदमा अपराध संख्या 110/2025: इसी तिथि को एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में विवेचना के बाद आरोपी संजय सिंह सेंगर के विरुद्ध धारा 115(2), 351(2), 352, 356(2) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत चार्जशीट (संख्या 160/2025) दाखिल की जा चुकी है।

विपक्षी पक्ष का कहना है कि

कॉलेज नियमानुसार संचालित हो रहे हैं और उन्हें विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। इस संबंध में माननीय न्यायालय फतेहपुर में परिवाद संख्या 7873/2025 भी प्रचलित है।

अब इस नए प्रार्थना पत्र के माध्यम से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से इस पूरे फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच कराकर एफ.आई.आर. दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक कदम का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button