Breaking newsLatest Newsउत्तरप्रदेशकानपुरकौशांबीप्रयागराजलखनऊहोम

फतेहपुर: शिक्षा माफिया अभय प्रताप सिंह पर चौतरफा शिकंजा, दस्तावेजों से खुली पोल—भूमाफिया घोषित किए जाने की उठी पुरजोर मांग

अल्पसंख्यक दर्जे की आड़ में बड़ा खेल: दस्तावेजों से हुआ पर्दाफाश

राजन सिंह चौहान

फतेहपुर। जिले में शिक्षा के नाम पर अवैध साम्राज्य और फर्जीवाड़े का जाल बिछाने वाले शिक्षा माफिया अभय प्रताप सिंह की

मुश्किलें अब कानून के शिकंजे में कसती चली जा रही हैं। अधिवक्ता संजय सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दी गई कानूनी लड़ाइयों, उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिकाओं (PIL No. 242/2023) और पिंटू सिंह सेंगर व अधिवक्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई गंभीर जनशिकायतों के बाद इस संगठित गिरोह का काला चिट्ठा पूरी तरह बेनकाब हो गया है।  

पूर्व राज्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के करीबी तथा हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह के पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह

मोबाइल नंबर से दर्ज कराई गई जनशिकायतों पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद, अब जिला प्रशासन पर इन्हें औपचारिक रूप से भूमाफिया घोषित करने का भारी दबाव बन गया है।  

अल्पसंख्यक दर्जे की आड़ में बड़ा खेल: दस्तावेजों से हुआ पर्दाफाश

सामने आए नए साक्ष्यों और दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है कि किस प्रकार मुख्यधारा के शिक्षण संस्थानों को स्थापित करने के बाद बाद में उन्हें बौद्ध धर्म के अंतर्गत संशोधित न्याय-विलेख (Modified Trust Deed) के जरिए ‘अल्पसंख्यक संस्था’ (Minority Educational Institution) में तब्दील कराया गया:  

संशोधित न्यास-विलेख और ट्रस्ट के न्यासी: दस्तावेजों के अनुसार, अभय प्रताप सिंह (बौद्ध धर्म अनुयायी) ने ‘बाबू युगराज सिंह सेवा संस्थान’ के अंतर्गत कई संस्थानों का संचालन शुरू किया। न्यास-मण्डल के विवरण में श्रीमती निवेदिता सिंह, श्री सुरेशचन्द्र सिंह, श्री रामसहाय, श्री लाल सिंह, श्री संजय गुप्ता, श्रीमती गीनु सिंह, श्री शिव सिंह और श्री धोगेश सिंह आदि को न्यासी के रूप में दर्शाया गया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग की मुहर: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग, नई दिल्ली द्वारा 19 अक्टूबर 2011 को जारी प्रमाण पत्र के तहत ‘अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज (बिंदकी)’ और ‘रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय (खागा)’ को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था घोषित किया गया था, जिसके आधार पर इन संस्थाओं को भारी-भरकम सरकारी सहायता और छात्रवृत्ति का लाभ मिल रहा है।  

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका: अधिवक्ता संजय सिंह के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय में दायर PIL No. 242/2023 (मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर एवं न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की बेंच के समक्ष) यह गंभीर सवाल उठाया गया है कि किसी भी संस्था की स्थापना के पश्चात बाद में अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त नहीं किया जा सकता, यह दर्जा स्थापना की तिथि से ही मान्य हो सकता है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और संबंधित पक्षों को विस्तृत काउंटर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।  

जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच और अधिकारियों की सूची

जिला विद्यालय निरीक्षक, फतेहपुर द्वारा जारी पत्र (पत्रांक 5806-7/2022-23) के अनुसार, बाबू युगराज सिंह सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं की सत्र 2019-20 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की जांच हेतु जनपद के कई प्रतिष्ठित प्रधानाचार्य (जैसे श्रीमती रती वर्मा, श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी, श्री अविनाश कुमार आनन्द, श्री उदय प्रभात, श्री कृपा शंकर यादव तथा डॉ. अतुल पाण्डेय) को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जो इन संस्थाओं के काले कारनामों की परतें उघाड़ रहे हैं।  

जमीन का फर्जीवाड़ा और यशोराज इन्फ्रासिटी का षड्यंत्र

जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राम बहुआपुर के गाटा संख्या 75क व 75ख की भूमि पर किस प्रकार अवैध कब्जा किया गया है:  

बंजर भूमि (गाटा संख्या 75क) पर फतेहपुर जिला पंचायत के सरकारी धन से सार्वजनिक रास्ता बनवाए जाने का खेल किया गया।  

यशोराज इन्फ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड (जिसकी अधिकृत पत्र और ऑथराइजेशन लेटर में हरनाम सिंह व कुलदीप सिंह चौहान आदि के नाम दर्ज हैं) के जरिए बैनामों में हेराफेरी की गई है। यशोराज इन्फ्रासिटी के निदेशक अभय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी निवेदिता सिंह पर बैनामे में नाम और पिता का नाम बदलकर (निवेदिता सिंह को कभी विजय प्रताप सिंह तो कभी सुरेश चन्द्र सिंह की पुत्री दर्शाकर) दो-दो आधार कार्ड और फर्जीवाड़े के जरिए हिंदू क्षत्रिय व बौद्ध अल्पसंख्यक का दोहरा खेल खेलने का गंभीर आरोप है।  

सुरक्षा की मांग और प्रशासन की कार्यशैली

इस बड़े खुलासे और भू माफिया गिरोह के खिलाफ आवाज उठाने वाले अधिवक्ताओं (जैसे एडवोकेट शिवबहादुर सिंह, जिन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है) ने अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।  

जनता और प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

के यशस्वी कार्यकाल के दौरान फतेहपुर की वर्तमान ईमानदार जिलाधिकारी और तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इस संगठित गिरोह और शिक्षा सह भू-माफिया पर जल्द से जल्द कानूनी व कठोर कार्रवाई तय है।  

Related Articles

Back to top button