Breaking newsLatest Newsइटावाइटावाउत्तरप्रदेशकानपुरकौशांबीप्रयागराज

फतेहपुर: शिक्षा माफिया को बचाने में जुटी पुलिस? एलएलबी फर्जीवाड़े की शिकायत पर भड़के चौकी प्रभारी, अधिवक्ता ने की एसपी से एफआईआर की मांग

चौकी प्रभारी पर धमकाने और फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सख्त तेवर! शिक्षा माफियाओं को बचाने वाली पुलिस पर गिरेगी गाज, गलत आख्या पर होगी कठोर कार्रवाई और अधिवक्ता को मिलेगी सुरक्षा

राजन सिंह चौहान editor in chief

फतेहपुर। जनपद के फतेहपुर में शिक्षा माफियाओं और पुलिस की कथित मिलीभगत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तरफ जहां शिक्षा माफिया धड़ल्ले से बिना मान्यता के निजी विश्वविद्यालयों के नाम पर अवैध रूप से कोर्स संचालित कर रहे हैं, वहीं इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले एक अधिवक्ता को ही पुलिस द्वारा फर्जी और भ्रामक रिपोर्ट दर्ज कर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है।  

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशे से अधिवक्ता और समाज के जागरूक नागरिक संजय सिंह ने 3 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल (गृह एवं गोपन विभाग) पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जीटी रोड शांतिनगर स्थित खाता संख्या-29 श्रेणी-15(2) की भूमि पर तीन निजी महाविद्यालयों के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से बिना मान्यता प्राप्त किए निजी विश्वविद्यालय का गेट लगाकर छात्रों को एलएलबी (LL.B.) जैसे कोर्स कराए जा रहे हैं और भारी फीस वसूली जा रही है। यह संगठित अपराध का मामला है।  

चौकी प्रभारी पर धमकाने और फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप

शिकायतकर्ता अधिवक्ता का आरोप है कि गृह एवं गोपन विभाग द्वारा थाना प्रभारी से इस मामले में आख्या मांगी गई थी। आरोप है कि 12 अक्टूबर 2026 को चौकी प्रभारी ज्वालगंज, पुष्पराज सिंह ने फोन कर और व्हाट्सएप के जरिए दस्तावेज मांगे। अधिवक्ता द्वारा सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कथित तौर पर फर्जी, मनगढ़ंत और भ्रामक रिपोर्ट दर्ज करवा दी।  

जब अधिवक्ता ने व्हाट्सएप पर चौकी प्रभारी से इसका कारण पूछा और सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले के निर्देशों का हवाला दिया, तो चौकी प्रभारी ने कथित तौर पर रौब झाड़ते हुए कहा— “धमकी किसको दे रहे हो आप अधिवक्ता हो? आप दरोगा हो क्या?”  

न्यायालय की शरण में पहुंचे अधिवक्ता

पुलिस की कथित कार्यशैली से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता संजय सिंह ने न्याय पाने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर की अदालत में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत परिवाद (वाद संख्या— संजय सिंह बनाम अभय प्रताप सिंह आदि) दायर किया है, जिस पर न्यायालय द्वारा 16 अक्टूबर 2026 तक कोतवाली नगर पुलिस से आख्या तलब की गई है।  

एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि शिक्षा माफियाओं को संरक्षण देने, झूठी आख्या प्रस्तुत करने, पिछले दो वर्षों से लगातार उत्पीड़न करने और फर्जी मुकदमे/गुंडा एक्ट का नोटिस जारी करवाने के आरोप में चौकी प्रभारी ज्वालगंज पुष्पराज सिंह और कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए तथा उनके जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।  

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सख्त तेवर! शिक्षा माफियाओं को बचाने वाली पुलिस पर गिरेगी गाज, गलत आख्या पर होगी कठोर कार्रवाई और अधिवक्ता को मिलेगी सुरक्षा

जनपद के फतेहपुर में शिक्षा माफियाओं और पुलिस की कथित मिलीभगत के सनसनीखेज मामले में अब पुलिस के उच्च अधिकारियों की एंट्री से नया मोड़ आ गया है। बिना मान्यता के अवैध विश्वविद्यालय का संचालन और एलएलबी फर्जीवाड़े की शिकायत करने वाले अधिवक्ता संजय सिंह सेंगर के मामले को फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक ने बेहद गंभीरता से लिया है। एसपी ने प्रार्थी अधिवक्ता को उनकी सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन देने के साथ-साथ, थाने स्तर से गलत और भ्रामक आख्या (रिपोर्ट) पेश किए जाने के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है।  

एसपी अभिमन्यु मांगलिक का कड़ा रुख और सुरक्षा का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से मुलाकात की, तो एसपी ने पूरे प्रकरण पर सख्त नाराजगी जताई। एसपी ने प्रार्थी संजय सिंह सेंगर को उनकी जानमाल की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। साथ ही, उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत और भ्रामक आख्या प्रेषित करने वाले थाना/चौकी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

एसपी के इस कड़े रुख के बाद अब शिक्षा माफियाओं और उनके संरक्षकों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button