Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

चिरमिरी में दुर्गा पंडाल के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 7 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 89,310 रुपये और मोबाइल जब्त

राजन सिंह चौहान

चिरमिरी एमसीबी।थाना चिरमिरी पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कपूर सिंह दफाई स्थित छोटी बाजार दुर्गा पंडाल के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मोमबत्ती की रोशनी में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 89,310 रुपये नगद, ताश की पत्ती, चटाई तथा मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

टाउन पेट्रोलिंग और अपराध पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कपूर सिंह दफाई छोटी बाजार दुर्गा पंडाल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि 7 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:

  • अंतिक अंसारी (39 वर्ष): साकिन गोदरीपारा (फड़ से ₹27,000, पास से ₹10,100 व 1 वीवो मोबाइल)
  • समरदीप सोनवानी (27 वर्ष): साकिन छोटा बाजार चिरमिरी (फड़ से ₹1,100 व 1 वीवो मोबाइल)
  • विकास सिंह (35 वर्ष): साकिन न्यू माइनस क्वार्टर, छोटा बाजार (फड़ से ₹3,500, पास से ₹500 व 1 वीवो मोबाइल)
  • अयाजुद्दीन (25 वर्ष): साकिन कपूर सिंह दफाई (फड़ से ₹210 व पास से ₹1,500)
  • अजहर (26 वर्ष): साकिन न्यू माइनस क्वार्टर (फड़ से ₹100 व पास से ₹100)
  • छोटू कुमार (19 वर्ष): साकिन पानी टंकी, छोटी बाजार (फड़ से ₹100 व 1 सैमसंग मोबाइल)
  • राजेश गुप्ता (41 वर्ष): साकिन इन्द्रानगर, बड़ी बाजार (फड़ से ₹100 व 1 वीवो मोबाइल)

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया है। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। पुलिस मामले की अग्रिम विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button