छत्तीसगढ़

और इस तरह मौत के मुँह से निकलकर भाग गई महिला लेकिन हो गयी बेघर….

 

suman chouhan/     

जशपुर।एक तरफ जहां लॉक डाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में कई परिवार दो जून की रोटी के मोहताज हो गए है वहीं उन परिवारों पर जंगली हाथियों का कहर भी बदस्तूर जारी है।बीती रात को जशपुर के नारायणपुर इलाके में जंगली हाथियों ने एक घर मे उत्पात मचाकर एक परिवार को बेघर कर दिया।     

मामला कुडुकेला ग्राम पंचायत का है और वाकया उस वक्त का है जब तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हो हो रही थी।इसी बीच खाना खाकर नींद में गाफिल एक महिला के घर मे हाथियो ने धावा बोल दिया ।राहत की बात ये है कि महिला को हाथियो के घर मे घुसने का अंदाजा हो गया और वह चुपके से जान बचाकर घर से बाहर निकल आयी और महिला की जान बच गयी फिर भी हाथियो ने उसके घर को विध्वंश करके ही दम लिया।

Related Articles

Back to top button