Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

गाड़ी मालिक के लालच ने ली ड्राइवर की जान

आलोक पाण्डेय

रायगढ़-कोयले से भरे ट्रैलर के ऊपर चढ़कर पानी डाल रहे ड्राइवर की हाइटेंशन तार की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई है,हादसा घरघोड़ा थाना के कुड़ुमकेला का है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ कुड़ुमकेला निवासी पवन अग्रवाल का ड्राइवर कल दोपहर ट्रेलर क्रमांक cg 13 aa 4047 में कोयला लोड कर अपने मालिक के घर के पास स्थित बोरवेल के करीब गाड़ी खड़ी करके वजन बढ़ाने के लिए कोयले में पानी का छिड़काव कर रहा था,तभी ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पवन अग्रवाल की सभी गाड़ियां लोडिंग के बाद इसी तरह कोयले में पानी का छिड़काव कर वजन बढ़ाने के लिए उक्त बोरेवेल्स के पास गाड़ी खड़ी कर रोज़ाना पानी छिड़काव करते हैं। इसी कड़ी में कल ड्राइवर कोयले में पानी डाल रहा था,और करेंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई,बता दें कि पवन अग्रवाल का नाम कोयले के काले खेल में हमेशा आता रहा है,पिछले साल माइंस में हुई मारपीट में भी इसका नाम शामिल रहा था,कुड़ुमकेला क्षेत्र में इसके द्वारा गैंग बनाकर कोयले का कारोबार करने की भी जानकारी मिलती रहती है।
बहरहाल घरघोड़ा टीआई अभिनवकांत सिंह ने बताया कि अभी पंचनामा की कार्यवाही चल रही है,चालक की मौत करेंट लगने से हुई है,अभी मामले की जांच चल रही है,पीएम रिपोर्ट आने के बाद जुर्म दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button