नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोती नगर विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को रोड शो कर रहे थे तभी सुरेश अचानक केजरीवाल की जीप की बोनट पर चढ़ गया और उसने थप्पड़ मार दिया. इसके बाद समर्थकों ने उसे पकड़ लिया. समर्थकों ने जमकर धुनाई की. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लियादिल्ली में रोड शो के दौरान पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश कुमार चौहान को जेल से रिहा कर दिया गया. पुलिस बुधवार रात गुपचुप तरीके से उसको निकाल कर ले गई. कोर्ट की ओर से उसे कल ही जमानत मिल गई थी. सुरेश के वकील ने कोर्ट में बताया कि जमानत से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान सत्यापन से जुड़े कार्य पूरे हो चुके हैं, ऐसे में उसे जमानत मिल जानी चाहिए. आरोपी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सुरेश को जमानत दे दीनई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोती नगर विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को रोड शो कर रहे थे तभी सुरेश अचानक केजरीवाल की जीप की बोनट पर चढ़ गया और उसने थप्पड़ मार दिया. इसके बाद समर्थकों ने उसे पकड़ लिया. समर्थकों ने जमकर धुनाई की. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया
Back to top button